IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरते ही इतिहास रचेंगे विराट, रोहित भी बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड!

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरते ही इतिहास रचेंगे विराट, रोहित भी बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड!

Champions TrophyIND vs NZ: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025में भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप मुकाबला आज (2मार्च) न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30बजे शुरू होगा।

बता दें कि, दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

विराट कोहली के लिए ऐतिहासिक मैच

यह मुकाबला पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास रहेगा। यह उनके करियर का 300वां वनडे (ODI) मैच होगा। कोहली भारत के लिए 300वनडे खेलने वाले सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। इस सूची में पहले से ही मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और युवराज सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा, कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर होंगे जिन्होंने कम से कम 300वनडे, 100टी20I और 100टेस्ट मैच खेले हैं। 2008में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले कोहली अब तक 299मैचों में 58.20की औसत से 14,085रन बना चुके हैं। इसमें 51शतक और 73अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित और राहुल के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पर भी सबकी नजरें होंगी।

- रोहित शर्मा यदि 18रन बना लेते हैं, तो वह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक कीवी टीम के खिलाफ 29वनडे में 37.76की औसत से 982रन बनाए हैं।

- केएल राहुल को वनडे में 3000रन पूरे करने के लिए 56रन की जरूरत है। अब तक खेले गए 82वनडे मैचों में राहुल 48.26की औसत से 2944रन बना चुके हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर - 463मैच

एमएस धोनी - 347मैच

राहुल द्रविड़ - 340मैच

मोहम्मद अजहरुद्दीन - 334मैच

सौरव गांगुली - 308मैच

युवराज सिंह - 301मैच

विराट कोहली - 299* मैच

रोहित शर्मा - 270* मैच

अनिल कुंबले - 269मैच

वीरेंद्र सहवाग - 241 मैच

Leave a comment