
BCCI Central Contracts: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2024-25के लिए खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट घोषित कर दिया है। इस बार कुल 34खिलाड़ियों को इस सूची में शामिल किया गया है। नया कॉन्ट्रैक्ट 1अक्टूबर 2024से 30सितंबर 2025तक मान्य रहेगा। इन खिलाड़ियों को चार ग्रेड A+, A, B और C में बांटा गया है।
भारत ने मार्च 2025में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और इस जीत में शामिल कई खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है।
A+ ग्रेड में चार दिग्गज खिलाड़ी शामिल
BCCI ने A+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को रखा है। गौर करने वाली बात यह है कि रोहित, कोहली और जडेजा अब केवल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, क्योंकि वे T20अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7करोड़ रुपये दिए जाते हैं।
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की दमदार वापसी
पिछली बार कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने इस बार वापसी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर ने तो भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी प्रदर्शन की बदौलत दोनों को फिर से कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।
वहीं, रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, उन्हें इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया।
A और B ग्रेड में किन खिलाड़ियों को मिली जगह?
A ग्रेड में BCCI ने कुल 6खिलाड़ियों को शामिल किया है:
- मोहम्मद सिराज
- केएल राहुल
- शुभमन गिल
- हार्दिक पांड्या
- मोहम्मद शमी
- ऋषभ पंत
इन खिलाड़ियों को सालाना 5करोड़ रुपये मिलते हैं।
B ग्रेड में पांच खिलाड़ियों को जगह दी गई है:
- सूर्यकुमार यादव
- कुलदीप यादव
- अक्षर पटेल
- यशस्वी जायसवाल
- श्रेयस अय्यर
इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 3करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
C ग्रेड में शामिल हुए 19खिलाड़ी
C ग्रेड में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनमें हैं:
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
इन खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
Leave a comment