Fire Causes Chaos:नोएडा के ममूरा में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान मकान के अंदर 50 लोग फंसे हुए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ फायर विभाग ने लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए और आग बुझाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि फेज-3 थाना अंतर्गत आने वाले ममूरा में एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने की वजह से ये घटना हुई। स्पार्किंग के बाद आग लगी देखते ही देखते मकान में फैल गई।
फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कहा कि आग को बुझा दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि 48 परिवारों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये एक ग्राउड+4 मंजिला इमारत थी और हर फ्लोर पर बड़े-बड़े फ्लैट थे।
Also read: चंपत राय की जगह कौन होगा राम मंदिर ट्रस्ट का महासचिव,रेस में 3 बड़े नाम आए सामने
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
नोएडा हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।