सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बगैर लौटा स्टारलाइनर, न्यू मेक्सिको में हुई सुरक्षित लैंडिंग

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बगैर लौटा स्टारलाइनर, न्यू मेक्सिको में हुई सुरक्षित लैंडिंग

Spacecraft Starliner Landing: 5 जून को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस स्टेशन पहुंचाने वाला स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट बिना दोनों यात्रियों के धरती पर लौट आया है। आज सुबह करीब 9:30 बजे स्पेसक्राफ्ट की न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड स्पेस हार्बर में सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई है।
 
दोनों अंतरिक्ष यात्री नासा के क्रू9 मिशन का हिस्सा हैं और स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए फरवरी 2025 तक धरती पर वापस लौटेंगे। 
 
तय समय पर नहीं हुई वापसी 
5 जून को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचाया गया था। जिसके बाद 13 जून को दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी होनी थी। स्टारलाइनर बोइंग कंपनी की  पहली टेस्ट फ्लाइट थी, लेकिन थ्रस्टर में खराबी और हीलियम लीकेज के कारण अभी तक इसकी तय समय पर वापसी नहीं हो पाई थी।
 
8 दिन के टेस्ट मिशन पर अंतरिक्ष में गए दोनों यात्रियों की वापसी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। लेकिन वहीं 3 महीने बाद स्टारलाइनर बिना अंतरिक्ष यात्रियों के धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है।
 
स्टारलाइनर की सुरक्षित लैंडिंग 
नासा के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे स्टारलाइनर स्पेस स्टेशन से अलग हुआ और सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिक के न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड स्पेस हॉर्बर में लैंड हुआ जो एक रेगिस्तानी इलाका है। स्टारलाइनर की लैंडिंग से ठीक पहले स्पेसक्राफ्ट के 3 पैराशूट खुले और धरती पर सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा। 

Leave a comment