Search KhabarFast

Press ESC to close

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पीटल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पीटल में कराया गया भर्ती

 
Sonia Gandhi news: कांग्रेस पार्टी  की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।  उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी 9 दिसंबर 2025 में 79 साल की हो चुकी हैं. वह लंबे समय से खांसी की समस्या से परेशान हैं, जिस वजह से वह समय-समय पर चेकअप के लिए आती रहती हैं। 
 
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं सोनिया गांधी
 
सोनिया गांधी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वे समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। फिलहाल वे अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनकी सेहत में सुधार होने पर ही आगे की जानकारी मिल सकेगी।पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.इससे पहले 15 जून 2025 को सोनिया को पेट में परेशानी के चलते सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। वह 3 से 4 दिनों तक भर्ती थीं. सोनिया की 7 जून को भी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। तब वह प्रियंका गांधी के साथ शिमला स्थित घर में छुट्टियां बिताने गई थीं। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते अगले दिन दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने 9 जून को सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है', दलित मंत्री को पूजा के लिए रोके जाने पर CM बोले

CM DK Shivkumar Statement: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर पैलेस में हुई एक घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, मैसूर पैलेस में 'नंदी ध्वज पूजा' के लिए जा रहे तीन दलित मंत्रियों को पुलिसकर्मियों द्वारा रोक दिए जाने का मामला सामने आया है।

Meta स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्डिंग की कोशिश? CM शिवकुमार के दावे से कर्नाटक की राजनीति गर्म

DK Shivkumar Alleges Businessman:कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहनकर उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। शिवकुमार ने एक विशेष इंटरव्यू में इस कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह

ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है',MLC चुनाव के बीच अंनत सिंह बोले, नितीश कुमार पर कही ये बात

MLC Election : बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए आज मतदान जारी है। शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast