Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर जमा की समस्या का मिला हल! 3 लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की हो रही तैयारी

दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर जमा की समस्या का मिला हल! 3 लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की हो रही तैयारी

Haryana News: गुरुग्राम में बढ़ते टैफिक की समस्या का हल निकालने के लिए एक योजना पर काम हो रहा है। योजना के तहत तीन लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है। NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए योजना बनाई है।

इसके बनने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगने वाला जाम को कंट्रोल हो सकता है। इसके लिए दिल्ली की शिव मूर्ति महिापालपुर और एम्बिएंस मॉल के पास हरियाणा बॉर्डर के बीच तीन-लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्लान है।

एलिवेटेड कॉरिडोर से ट्रैफिक होगा कम  

बताया जा रहा है कि ये एलिवेटेड कॉरिडोर 2 किलोमीटर लंबा होगा। दरअसल, एक्सप्रेसवे के जिस हिस्से में ज्यादा जाम लगता है, नया एलिवेटेड रोड बनने से वहां पर जाम की समस्या खत्म होगी। जानकारी के अनुसार एलिवेटेड कॉरिडोर को लगभग 181 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया जाएगा। इसके दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई जाएगी। बताया ये भी जा रहा है कि इस कॉरिडोर को दिल्ली एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, अंडरपास से निकलने वाली भीड़ को शहर की तरफ एलिवेटेड सेक्शन पर भेजने की योजना है।

कैसे तैयार किया गया प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि इस रूट पर ट्रैफिक की पूरी स्थिति देखने के बाद प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे यह पता चला कि शिव मूर्ति और हरियाणा बॉर्डर के पास पीक आवर्स में खचाखच भीड़ रहती है। सर्विस रोड पर ट्रैफिक रहता है। महिपाल फ्लाईओवर तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी होती हैं। फिलहाल में मिलेनियम सिटी में घुसते ही शिव मूर्ति के पास जाम लग जाता है। जिसके कारण सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद से आने वालों को जाम से जूझना पड़ता है। 
Also read: Haryana News: हरियाणा ITI में दाखिले का एक और मौका, ऑन-द-स्पॉट एडमिशन की तारीख 19 सितंबर तक बढ़ी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कांग्रेस के 55 साल के राज पर CM सैनी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन वह आज भी यह नहीं बता सकती कि उसके शासनकाल में कितने लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए लागू की गई नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा के रहे हैं, जिसका सकारात्मक बदलाव आज देश की जनता स्वयं अनुभव कर रही है।

Uttrakhand News:धामी कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पदक विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी से लेकर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने और सेवा संकल्प अभियान चलाने सहित कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

Uttarakhand News: PM मोदी के जन्मदिवस पर होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, CM धामी ने बताई कार्यक्रमों की रूपरेखा

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘सेवा, संवाद और विकसित भारत’ की थीम पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता के दौरान सेवा पखवाड़े की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast