Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: PM मोदी के जन्मदिवस पर होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, CM धामी ने बताई कार्यक्रमों की रूपरेखा

Uttarakhand News: PM मोदी के जन्मदिवस पर होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, CM धामी ने बताई कार्यक्रमों की रूपरेखा

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘सेवा, संवाद और विकसित भारत’ की थीम पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता के दौरान सेवा पखवाड़े की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान राज्य सरकार की ओर से अब तक किए गए कार्यों और उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में हुए विभिन्न नवाचारों और विकास योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

युवाओं और आम जनता से होगा संवाद

कार्यक्रम के तहत युवाओं को संवाद के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर सेवा पखवाड़े को गति देंगे।

महिलाओं और विभिन्न वर्गों की होगी भागीदारी

सेवा पखवाड़े में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें युवा, महिलाएं, लाभार्थी, युवा मंगल दल और महिला मंगल दल समेत कई वर्ग शामिल होंगे। कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और उनके लाभ को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा पुलिस का शिकंजा...विदेशों में छिपे 27 वांछित अपराधियों को लाई भारत, 2026 में 14 की वापसी

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विदेशी धरती से संचालित संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई में, हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 27 वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया है।

Uttarakhand News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में खराब CT स्कैन मशीन का बिट्टू कर्नाटक ने किया निरीक्षण, गंभीर मरीजों को भेजा जा रहा जिला अस्पताल

Bittu Karnataka: उत्तराखंड के अल्मोड़ा-राजकीय मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से खराब पड़ी सिटी स्कैन मशीन के कारण मरीजों को हो रही परेशानियों का भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने संज्ञान लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast