'रूस से जंग में अब तक हमारे 31 हज़ार सैनिक मारे गए'..., राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

'रूस से जंग में अब तक हमारे 31 हज़ार सैनिक मारे गए'..., राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को बाताया रूस के साथ जंग में यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए हैं। ऐसा पहली बार है जब जेलेंस्की संघर्ष के दौरान यूक्रेन के सैन्य नुकसान पर आधिकारिक तौर पर बयान दिए हैं। युद्ध की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जेलेंस्की ने कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सैन्य नुकसान का आंकड़ा पेश किया।

जेलेंस्की ने कही यह बात

राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा,' मुझे नहीं पता कि मुझे हमारे नुकसान की संख्या आपको बताने का अधिकार है या नहीं। हर एक शख्स एक त्रासदी है। यूक्रेन की सेना के 31,000 सैनिक इस युद्ध के दौरान मारे गए'  दिसंबर 2022 मेंआखिरी बार यूक्रेन नेसार्वजनिक रूप से सैनिकों की मौत का आंकड़े का खुलासा किया था। तब 13 हजार सैनिकों के मारे जाने की बात जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बात बताई थी। युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन मौतों की संख्या पर निगरानी रख रहा है। रूसी सैनिकों की मौत के तुलनात्मक आंकड़े भी यूक्रेन की तरफ से जारी किए जाते हैं। जेलेंस्की ने जानकारी दी, रूस में 500,000 हताहतें हुई हैं, जिसमें से सैन्य कार्रवाई के दौरान 180,000 हताहतें हुई। बता दें, इस आंकड़े की कोई भी पुष्टि रूस की तरफ से नहीं की गई है।

 

यूक्रेन में 15,500 से 17,000 सैनिकों की हुई मौत

अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी पेंटागन के एक लीक दस्तावेज से पिछले साल फरवरी महीने में पता चला था कि यूक्रेन में 15,500 से 17,000 सैनिकों की मौत हुई है। इसके अलावा, 106,500 से 110,500 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि रूस में 35,000 से 42,500 सैनिक मारे गए थे और 150,500 से 177,000 घायल हुए थे। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि कमोबेश 200,000 रूसी सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं

Leave a comment