Health Tips: गर्मियों में पीते हैं ठंडा पानी ? हो जाएं सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी!

Health Tips: गर्मियों में पीते हैं ठंडा पानी ? हो जाएं सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी!

Side Effects of Chilled Water: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। और गर्मियों में लोग ठंडा पानी न पीएं ऐसा हो ही नहीं सकता। कुछ लोगों की आदत बाहर से तुरंत घर आकर ठंडा पानी पीने की होती है। लेकिन ये आदत सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। एक हेल्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ठंडा पानी पीने से हमारी बॉडी असंतुलित हो सकती है। जिसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और यह धीमा हो सकता है। इसके साथ ही और भी इसके नुकसान होते हैं। आज हम ठंडे पानी के नुकसान के बारे में बताएंगे

हो सकती है एसिडिटी की समस्या

ठंडा पानी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने के बाद खाना शरीर से गुजरते समय काफी सख्त हो जाता है। जिससे आंतें सिकुड़ जाती हैं और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

भोजन पचने में दिक्कत

ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो इससे डायजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है। खाना पचने में परेशानी हो सकती है और कब्ज के साथ-साथ पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

हो सकता है साइनस

अधिक ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ठंडा पानी रीढ़ की कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है, जहां से तुरंत ही मस्तिष्क को मैसेज भेजा जाता है, जिसकी वजह से सिरदर्द होने लगता है। इससे साइनस होने का जोखिम भी रहता है।

दिल की बिमारी का खतरा

ठंडा पानी पीने से हार्ट रेट कम होने का खतरा रहता है। यह वेगस नर्वको इफेक्ट करता है। पानी का टेंपरेचर कम होने की वजह से वेगस नर्व प्रभावित होता है और हार्ट रेट कम हो जाती है। इससे हार्ट डिजीज हो सकती है।

 बढ़ सकता है वजन

ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी पने से शरीर के फैट बर्न नहीं हो पाते हैं और फैट सख्त बनता जाता है। जिससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप मोटापे की समस्या से बचना चाहते हैं तो ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।

 

Leave a comment