Search KhabarFast

Press ESC to close

अपनी गीदड़भभकी से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, दिल्ली-मुंबई पर बमबारी करने की खोखली धमकी दी

अपनी गीदड़भभकी से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, दिल्ली-मुंबई पर बमबारी करने की खोखली धमकी दी

Pakistan's gibbering: इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान आमने-सामने हुए हैं, तब-तब पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। अगर ज्यादा पीछे न जाए तो पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान को गहरी चोट पहुंचाई थी।

इतनी हार झेलने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब भारत में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने भारत को गीदड़भभकी दी है। बासित ने कहा कि विदेशी हमले की स्थिति में पाकिस्तान भारत को निशाना बना सकता है।

अब्दुल बासित की गीदड़भभकी

पाकिस्तानी चैनल पर अपनी बात रखते हुए अब्दुल बासित ने कहा कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो हमें बिना सोचे-समझे मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना होगा। उन्होंने कहा कि हम इसे ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे, बाद में देखेंगे जो होगा। अब्दुल बासित ने कहा कि अगर कोई हमें बुरी नजर से देखता है तो पाकिस्तान के पास भारत पर जहां चाहें वहां हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। उन्होंने कहा हम ऐसा नहीं चाहते, भारत भी ऐसा नहीं चाहता है। बता दें कि अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2104 से 2017 तक नई दिल्ली में पाकिस्तान के राजनयिक के रूप में काम किया है। यह वह दौर था जब दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे।

अफगानिस्तान से संघर्ष जारी

एक तरफ अब्दुल बासित ने भारत को खोखली धमकी दी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में घमासान मचा हुआ है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हो रहे संघर्ष का मुख्य कारण टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान है। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान पर हमला करता है। हालांकि, अफगानिस्तान इससे इनकार करता है। इसी कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव, हवाई हमले और सैन्य झड़पें बढ़ गई हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डुरंड लाइन को लेकर भी संघर्ष होता रहा है। हालांकि, अब ये देखने वाली बात होगी कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष कब रुकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें