Search KhabarFast

Press ESC to close

मंगलुरु पोर्ट पर LPG टैंकर की एंट्री, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की तैयारी

मंगलुरु पोर्ट पर LPG टैंकर की एंट्री, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की तैयारी

Middle East War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में सिंगापुर झंडे वाला लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG)  से भरा कार्गो जहाज Pyxis Pioneer रविवार को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित न्यू मैंगलोर पोर्ट पर पहुंच गया। यह जहाज अमेरिका के टेक्सास से LPG लेकर आया है।

सरकार ने उठाया खास कदम

इससे एक दिन पहले Aqua Titan नाम का एक और बड़ा टैंकर भी इसी पोर्ट पर पहुंचा था, जो करीब 1.1 लाख टन कच्चा तेल (Urals crude) लेकर आया है। खास बात यह है कि यह जहाज रूस के प्रिमोर्स्क से चीन के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही भारत की ओर मोड़ दिया गया। सरकार ने भी हालात को देखते हुए राहत भरे कदम उठाए हैं। शिपिंग मंत्रालय ने 14 मार्च से 31 मार्च तक न्यू मैंगलोर पोर्ट पर कच्चे तेल और LPG से जुड़े सभी कार्गो चार्ज माफ कर दिए हैं। इससे आयात को बढ़ावा मिलेगा और सप्लाई आसान होगी।

गैस की सप्लाई हुई मजबूत

इससे पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भी तीन भारतीय जहाज Shivalik, Nanda Devi और Jag Laadki LPG लेकर पहुंचे थे। ये जहाज अलग-अलग दिनों में पोर्ट पर पहुंचे, जिससे देश में गैस सप्लाई मजबूत हुई है। दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद यह पूरा तनाव शुरू हुआ। जवाब में ईरान ने भी हमले किए और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में आवाजाही को प्रभावित किया। यह रास्ता दुनिया के करीब 20% तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है, इसलिए इससे वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ गई है।

नहीं हो रही पैनिक बुकिंग

हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह है कि फारस की खाड़ी में मौजूद 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार लगातार उनकी निगरानी कर रही है और किसी भी तरह की समुद्री घटना की खबर नहीं है। वहीं, LPG को लेकर देश में घबराहट भी अब कम हो गई है। गुरुवार को करीब 55 लाख LPG बुकिंग दर्ज हुई, लेकिन अब पैनिक बुकिंग नहीं हो रही है। सरकार का कहना है कि देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कहीं भी कमी नहीं है। कुल मिलाकर, वैश्विक संकट के बीच भारत सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने और लोगों को राहत देने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें