Search KhabarFast

Press ESC to close

Andhra Pradesh News : मिलावटी दूध पीने से मचा हाहाकार! अब तक 16 की हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

Andhra Pradesh News : मिलावटी दूध पीने से मचा हाहाकार! अब तक 16 की हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

Adulterated Milk:आंध्र प्रदेश से एक बार फिर दर्दनाक खबर आई है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध पीने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकी तीन घायलों को राजमहेनद्रवरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि लालाचेरुवु, चौदेस्वरनगर और स्वरूपनगर जैसे इलाकों में फरवरी से ही लोग बीमार पड़ने लगे थे। दूध पीन के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द, पेशाब बंद होना और किडनी फेलियर जैसी दिक्कतें हुईं।

कैसे मामला हुआ उजागर

बता दें कि ये मामला 22 फरवरी को सामने आया, जब चौदेश्वरननगर और स्वरूपनगर इलाकों से किडनी फेल होने के गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की रिपोर्ट मिली। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला है कि एक डेयरी से सप्लाई किया गया दूध एथिलीन ग्लाइकॉल नामक पदार्थ से दूषित था। इस दूध का सेवन करने से 20 लोग बीमार पड़ गए। अभी तक 16 की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा

अधिकारियों ने कहा कि भर्ती किए गए मरीजों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इनमें कई लोगों को डायलिसिस और वेंटिलेटर पर रखा गया। वहीं, प्रभावित इलाकों में आपातकालीन शिविर लगाए गए और निगरानी के उपाय भी लागू किए गए। हालात पर नजर रखने के लिए महामारी विज्ञानियों और निगरानी अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया है।

हिरासत में दूध विक्रेता

मृतक महिला के बेटे ताडी सीतारामैया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध दूध विक्रेता को हिरासत में लिया है। जबकी फॉरेंसिक टीमों ने दुकान की जांच की और सबूत जुटाए।

दूध की सप्लाई रोकी

पूर्वी गोदावरी के कोरुकोंडा मंडल के नरसपुरम स्थित एक डेयरी को संदिग्ध स्त्रोत रूप में पहचाना गया है। इस इकाई से दूध क्षेत्र के 100 से अधिक परिवारों को आपूर्ति किया जा रहा था। संदेह होने पर इकाई से दूध की सप्लाई रोक दी गई है। दूध विक्रेता को भी हिरासत में लेकर जांच हो रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें