Search KhabarFast

Press ESC to close

जेडीयू छोड़कर आरएलडी में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी की मौजूदगी में लिया बड़ा फैसला

जेडीयू छोड़कर आरएलडी में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी की मौजूदगी में लिया बड़ा फैसला

KC Tyagi Joined RLD: पूर्व जेडीयू नेता केसी त्यागी ने रविवार, 22 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय लोक दल (RLD) जॉइन कर ली। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले 17 मार्च को केसी त्यागी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) से अपना नाता तोड़ लिया था और संकेत दिया था कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेंगे। अब आरएलडी में शामिल होकर उन्होंने अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है।

कब पार्टी से जुड़े थे केसी त्यागी

केसी त्यागी भारतीय राजनीति के एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। वह 2003 में जेडीयू के गठन के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। यह पार्टी समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी थी। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने जेडीयू में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे पद शामिल हैं।

इस पद से दिया था इस्तीफा

गाजियाबाद के रहने वाले केसी त्यागी 1970 के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। साल 1989 में वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी में भी राष्ट्रीय महासचिव के रूप में काम किया और बाद में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। साल 2013 में केसी त्यागी राज्यसभा के लिए चुने गए और तीन बार जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। हालांकि 2024 में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।

क्यों छोड़ी पार्टी?

इतने लंबे समय तक जेडीयू से जुड़े रहने के बावजूद उन्होंने अचानक पार्टी क्यों छोड़ी, इसके पीछे की वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। यही कारण है कि उनके इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब देखना होगा कि आरएलडी में शामिल होने के बाद केसी त्यागी की भूमिका क्या रहती है और इसका उत्तर प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

पहली बार नीतीश कुमार पहुंचे राज्यसभा, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ; अब करेंगे दिल्ली की राजनीति

Nitish Kumar Takes Oath As MP:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ ले ली है। उपराष्ट्रपति ने उन्हें सांसद पद की शपथ दिलाई। वह पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके साथ ही ही उन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast