क्या आप सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं? शुभमन गिल ने दिया दिल छूने वाला जवाब

क्या आप सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं? शुभमन गिल ने दिया दिल छूने वाला जवाब

Shubhman Gill On Dating Sara Tendulkar: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल मैच में अपने प्रदर्शन की वजह से तो छाए ही रहते हैं। साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार खबरें आती है कि शुभमन गिल , सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर उनसे पूछा गया कि क्या आप सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे है? इस पर शुभमन गिल ने क्या कहा जरा सुनिए।

गिल ने क्या जवाब दिया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन, गिल हाल में चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से चर्चा में हैं। जिसके बाद से यह वीडियो एक बार फिर इंटरनेट छा गया है। इस वीडियो में मीडियाकर्मी ने गिल से पूछा कि क्या आप सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं? इस पर शुभमन गिल ने कहा कि शायद।

आपको बता दें कि सारा और गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे है इसकी खबर बहुत पहले से आ रही है। हालांकि, यह बात कितनी सच है, यह किसी को पता नही। सारा और गिल की तरफ से भी डेटिंग को लेकर आज तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। गिल का यह शतक चेज करते हुए बनाया था। दुबई में खेल गए इस मैच में शुभमन गिल ने नाबाद 101 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और दो छक्के भी ठोके थे। साथ ही गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में भी दमदार पारी खेली थी। जहां उन्होंने कोहली के साथ 69 रनों की पार्टनरशिप निभाई थी। गिल इस दौरान 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बता दें कि गिल इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Leave a comment