Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: पिंक टिकट की जगह अब स्मार्ट सहेली कार्ड जरूरी, 01 जुलाई से लागू होगा नया ट्रैवल सिस्टम

Delhi News: पिंक टिकट की जगह अब स्मार्ट सहेली कार्ड जरूरी, 01 जुलाई से लागू होगा नया ट्रैवल सिस्टम

Smart Saheli Card DTC: अगर आपको याद हो तो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने महिलाओं के लिए DTC बस में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की सुविधा शुरु की थी। जिसके बाद रेखा गुप्ता की सरकार ने इस मुहिम को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला किया। इस फैसले के तहत पिंक टिकट अब पिंक कार्ड में बदल गया है। दरअसल, 01 जुलाई से DTC और क्लस्टर बसों में पुराने पिंक पेपर टिकट की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल होगा। इस कार्ड से मुफ्त सफर करना अब और भी आसान हो जाएगा। अब टिकट के लिए कार्ड ETM मशीन पर टैप करना होगा, जिससे हर यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा।

जुलाई से अनिवार्य होगा कार्ड

बता दें, यह बदलाव दिल्ली सरकार की ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इससे टिकटों का दुरुपयोग रुकेगा महिलाओं की यात्रा पैटर्न की रीयल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 02 मार्च 2026 को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की थी। फिलहाल, सरकार की तरफ से अभी कोई सख्ती नहीं की गई है। लेकिन पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को जुलाई से पूरी तरह अनिवार्य कर दिया जाएगा। 

Also read: अदालतों का पूरा रिकॉर्ड अब एक जगह, CJI सूर्यकांत ने लॉन्च की 'वन केस वन डेटा' पहल; जानें इसके फायदे

कहां-कैसे बनेगा कार्ड?

1. दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति

2. जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर 

3. 58 DTC केंद्रों और संबंधित DC/SDM कार्यालयों पर आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अदालतों का पूरा रिकॉर्ड अब एक जगह, CJI सूर्यकांत ने लॉन्च की 'वन केस वन डेटा' पहल; जानें इसके फायदे

देश की न्याय व्यवस्था को और ज्यादा डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने ‘वन केस वन डेटा’ पहल की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत देशभर की अदालतों का केस डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे केस ट्रैकिंग और न्यायिक प्रक्रिया अधिक आसान और तेज हो सकेगी।

पीएम मोदी की वर्क फ्रॉम होम अपील से फिर से चर्चा में, जानिए फायदे और नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ रही वैश्विक चुनौतियों और ईंधन संकट को देखते हुए कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast