Sholay Movie Dialogues: चंबल के मशहूर खतरनाक डाकू ने दिया था यह हिट डायलॉग, ‘बेटा सो जा वरना गब्बर सिंह आ जाएगा’

Sholay Movie Dialogues: चंबल के मशहूर खतरनाक डाकू ने दिया था यह हिट डायलॉग, ‘बेटा सो जा वरना गब्बर सिंह आ जाएगा’

नई दिल्ली: एक ऐसी फिल्म जिसे रिलीज हुए कई दशक बीत गए. लेकिन, उसका डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. फिल्म शोले के कई डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े रहते है. इस फिल्म में कई डायलॉग ऐसे है जो रियल डाकू से ही आए थे. चंबल की घाटी में रहने वाले खतरनाक डाकू ने यह डायलॉग दिया था, बेटा सो जा वरना गब्बर सिंह आ जाएगा. ये डायलॉग बहुत हिट हुआ. बता दें कि इस फिल्म में इसके अलावा दूसरे डायलॉग भी बहुत हिट हुए. जिसे आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए देखा जा सकता है. ‘यहां से पचास पचास कोस दूर गांव में जब बच्चा रोता है तो मां कहती है, बेटे सो जा... सो जा... नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा..

लेकिन क्या आपको मालूम है कि चंबल के जिस रियल लाइफ डकैत से प्रेरित होकर शोले का ये डायलॉग लिखा गया था उसका नाम मोहर सिंह गुर्जर था. चंबल घाटी में रोबिनहुड के नाम से मशहूर मोहर सिंह का 92साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. 1982में आई बॉलीवुड फिल्म चंबल के डाकू में मोहर सिंह ने काम किया था.

बात करें फिल्म शोले की तो ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी. फिल्म में अमजद खान ने डाकू गब्बर सिंह का रोल किया था. उन्होंने इस किरदार को जीवंत कर दिया था. सालों बाद भी उनके बोले गए डायलॉग लोगों के बीच हिट हैं. शोले से अमजद खान के कई डायलॉग फेमस हुए. इनमें बेटा सो जा गब्बर आ जाएगा के अलावा, कितने आदमी थे रे कालिया, अब तेरा क्या होगा कालिया, जो डर गया सो मर गया, जब तक तेरे पैर चलेंगे उसकी सांसे चलेंगी... जैसे संवाद शामिल हैं.

फिल्म शोले में बसंती के डायलॉग भी काफी हिट हुए थे. भाग धन्नो ये तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है. रामगढ़ वाले कौन सी चक्की का आटा खाते है. ऐसे कई डायॉग भी रहे जो काफी चर्चा में रहे. इस फिल्म ने निर्माण में लगे पैसो की कीमत से आगे जाकर कहीं ज्यादा कमाई की थी. इस फिल्म ने कई सितारों को पहचान भी दिलाई थी.

 

Leave a comment