शहनाज गिल का गाना हुआ वायरल, अदाकारा की आवाज पर फिदा हुए फैंस

शहनाज गिल का गाना हुआ वायरल, अदाकारा की आवाज पर फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली: कलर्स का लोकप्रिय शो बिग बॉस से मश्हूर हुई शहनाज गिल की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।शहनाज गिल जब इस शो में आई थी तब केवल पंजाब में जानी जाती थी लेकिन अब लाखों लोग अभिनेत्री की एक अदा पर मरते है। जहां एक तरफ वो सलमान खान के फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। वहीं दूसरी ओर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि, शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी शानदार आवाज से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। वहीं इस वीडियो में अदाकारा हिंदी सॉन्ग इश्क तेरा लै डूबा गाने को गाते हुए नजर आ रही है। इसके अलावा इस वीडियो को अब तक 9 लाख 2 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, शहनाज के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। कई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला की बात की है। एक फैन ने लिखा, 'इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपने रील्स में सिद्धार्थ के साथ जी भी रही हैं। उन्हें यादों में शामिल कर रही हैं। दुनिया वालों ने लड़की को बड़ा तंग किया यार।' दूसरे फैन ने लिखा, 'शहनाज से जो जले वो जरा साइड से चले।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'सिडनाज हमेशा।' इसके अलावा भी कई फैंस ने शहनाज के वीडियो पर लंबे-चौड़े कमेंट किए हैं।

वहीं शहनाज गिल अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शहनाज बिग बॉस के दौरान सलमान खान से मिली थीं और दोनों की बॉन्डिंग को फैंस भी काफी पसंद करते थे। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ अपनी शुरुआत कर वह अपना एक्ट्रेस बनने का सपना पूरा करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था, लेकिन बाद में टाइटल बदलकर इसे किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया।

Leave a comment