
नई दिल्ली: कलर्स का लोकप्रिय शो बिग बॉस 13 की जानी मानी कंटेस्टेंट शहनाज गिल आए दिन चर्चा में बनी रहती है। हला ही मे शहनाज गिल अपने मैनेजर कौशल जोशी की शादी में नजर आई है। जहां सभी लोग शादी के सेलिब्रेशन को एंजॉय कतर रहे थे, वहीं शहनाज गिल को भारती सिंह के बेटे गोला के साथ भागते हुए देखा गया था। अब अभिनेत्री का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं लोगों को भी अदाकारा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि 16 दिसंबर 2022 को शहनाज गिल के मैनेजर कौशल जोशी सेलिब्रिटी मैनेजर हीना लाड (Heena Lad) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, अली गोनी, जैस्मिन भसीन, शहनाज गिल, रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना समेत कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान शहनाज गिल ने खींचा।
शहनाज गिल का गोला के साथ वायरल हुआ वीडियो
इसके अलावा शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिनेत्री गोला को लेकर भागती हुई नजर आ रही है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि, शादी में जैसे ही शहनाज गिल की एंट्री होती है, पहले वह सभी मेहमानों से मिलती है, लेकिन जैसे ही भारती सिंह के बेटे गोला को देखती है, वह सबको इग्रोर कर उनके पास चली जाती है। वह गोला को तुरंत अपनी गोद में लेती हैं और वहां से भाग जाती है। इस दौरान वह गोला को ढेर सारा प्यार कर रही हैं। उनका ये क्यूट वीडियो फैंस के दिलों को जीत रहा है।
Leave a comment