ऊंट पर सवार हुई शहनाज गिल, अब अदाकारा की इस बात पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

ऊंट पर सवार हुई शहनाज गिल, अब अदाकारा की इस बात पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

नई दिल्ली: बिग बॉस  कि सेन शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां एक तरफ हाल ही में अदाकारा का एक एल्बम रिलीज हुआ था। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा समय में अदाकारा मशहूर सिंगर गुरु रंधवा के साथ अपने आने वाले गाने मून राइज की शूटिंग कर रही है। ऐसे में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है।

बता दे कि सिंगर गुरु रंधावा के साथ अपने आने वाले गाने के एक बीटीएस वीडियो को शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदाकारा रेगिस्तान में ऊंट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। जब तक ऊंट जमीन पर बैठा रहता है तब तक सब कुछ ठीक दिखाई देता है। वही जैसे ही उठ खड़ा होता है तो शहनाज गिल का रिएक्शन अचानक से बदल जाता है। इस वीडियो में शहनाज गिल जोर जोर से चीख थी नजर आ रही हैं। इस दौरान शहनाज अपनी मम्मी और अम्मा जैसे शब्द निकालती दिख रही है। वह इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा है कि जान है तो जहान है, मैं डर गई थी। अब शहनाज गिल के इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वही इस वीडियो पर लोगों ने अपने कमैंट्स की बौछार कर दी है। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने इस वीडियो पर हंसी वाली इमोजी शेयर की है। वहीं दूसरी तरफ आग वाली इमोजी भी इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में देखने को मिली है।लोगों को आधा कारण कई अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह सॉन्ग कैसे धूम मचाती है।

Leave a comment