दिवाली पार्टी में शहनाज गिल का दिखा नायाब अंदाज, लोगों ने इस तरह लुटाया अपना प्यार

दिवाली पार्टी में शहनाज गिल का दिखा नायाब अंदाज, लोगों ने इस तरह लुटाया अपना प्यार

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 से शहनाज गिल इतनी मशहूर हुई कि अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन  फॉलोइंग है। उनका कोई भी वीडियो क्लिप आए वायरल हो जाता है। अब शहनाज का दिवाली पार्टी से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके साथ इस वीडियो में सिंगर गुरू रंधावा भी नजर आ रहे है। गुरू रंधावा के साथ शहनाज पहले हंसती हुए दिखती है और फिर वो उनके साथ डांस करती है।

शहनाज को बताया इंडिया की फेवरेट

बता दे कि वीडियो के अंत में गूरू,शहनाज को पीछे से पकड़कर गले लगाते है। पार्टी में शहनाज ने बेज कलर का लहंगा पहना और ज्यैलरी कैरी की है। इसके अलावा गुरू ने सिल्क नेवी व्लू कुर्ता पहना हुआ है। वीडियो के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, इंडिया की फेवरेट शहनाज गिल के साथ। हैप्पी दिवाली।

फैन्स के क्मेंट्स

एक फैन ने कमेंट किया की हैप्पी दिवाली,ब्यूटीफुल बेबी गर्ल, उन्हें एंजॉय करते हुए देखकर बहुत खुश हूं। सबकी लाडली है। इसके साथ एक दूसरे यूजर ने कहा कि मेरे फेवरेट एक ही फ्रेम में,एक फैन लिखते है कि शहनाज हमेशा ऐसे ही खुश रहो।

अन्य सितारों के साथ भी फोटोज

गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई सितारों के साथ तस्वीरें  शेयर की हैं, उनमें सारा अली खान, वरुण धवन, कपिल शर्मा, अनन्या बिड़ला, तमन्ना भाटिया सहित अन्य हैं। गुरु रंधावा ने लिखा, सभी को हैप्पी दिवाली, सभी पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।

Leave a comment