Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL इतिहास में 200 विकेट, सुनील नरेन को शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला संदेश

IPL इतिहास में 200 विकेट, सुनील नरेन को शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला संदेश

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 में सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया। हैदराबाद के खिलाफ एक ही ओवर में 2 विकेट के लेकर उन्होंने आईपीएल में अपने नाम 200 विकेट कर लिए है। पहले नरेन ने सलील अरोड़ा को आउट किया और फिर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। जैसे ही सुनील नरेन ने सलील अरोड़ा को अपना शिकार बनाया, वैसे ही उनके नाम पर आईपीएल में 200 विकेट दर्ज हो गए।

केकेआर की तरफ से सुनील नरेन 200 विकेट लेने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। वहीं ओवरऑल तीसरे गेंदबाज बने। सुनील नरेन की इस सफलता पर केकेआर के को-ऑनर और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक संदेश लिखकर उनकी कामयाबी की तारीफ करते हुए नजर आए। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर  लिखा कि सुनील, मेरे दोस्त, 15वां सीजन है। 200 से ज्यादा विकेट, 3 IPL खिताब और कई सारे दुनिया की दूसरी T20 लीग में KKR फ्रेंचाइजी के लिए जीते। तुम जादूगर हो और हम तुमसे अपने परिवार के जैसे प्यार करते हैं। स्वस्थ रहो और सदा मुस्कुराते रहो।

एक ही ओवर में लिए दो विकेट

हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने मैच के 16वें ओवर में ही दो विकेट अपने नाम किए। ओवर की पहली गेंद पर सलील अरोड़ा का विकेट अपने नाम किया। यह उनका 200वां विकेट था। वहीं उसी ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। अब आईपीएल में सुनील नरेन के नाम 197 मैचों की 195 पारियों में 6.79 की इकॉनमी से अब तक 201 विकेट हैं।

सुनील नरेन से पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के नाम 200 विकेट दर्ज हैं। वहीं इकॉनमी के मामले में इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर सुनील नरेन की इकॉनमी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast