UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गाँधी की काफीले की गाड़िया आपस में ही टकरा गई। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में 89.5 किलोमीटर के पास हुआ। हालांकि इस हादसे में राहुल गाँधी की गाड़ी बिलकुल सुरक्षित रही और वो बाल बाल बच गए। हादसा उस व्यक्ति हुआ जब राहुल गाँधी अपने काफिले के साथ सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। पर टक्कर कैसे हुई इसकी वजह अभी सामने नहीं आई हैं। पर राहुल गाँधी के सुरक्षित होने से समर्थकों में संतुष्टी का भाव था।
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है। की चालकों की आपसी ताल-मेल में कारण ये हादसा हुआ हैं। काफिले में गाड़ियां आगे- पीछे होने से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। पर ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा की आखिर हादसे की वजह क्या हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आ चुका हैं जिससे जांच में आसानी होगी। और जल्दी ही यह भी साफ़ हो जाएगा की आखिर घटना कैसे हुई। हादसे में किसी के घायल होने या गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। और शुरूआती जानकरियों के अनुसार भी अबतक यही साफ़ हो पाया हैं की टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई और राहुल गांधी की गाड़ी सुरक्षित रही।
आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के सिलसिले को लेकर निकले थे राहुल
राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत में पेश होना है। इसी यात्रा के दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर जाते वक्त उनके काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच यह हादसा हुआ। वहीं अब राहुल को कोर्ट के फैसले का इंतजार होगा।