Search KhabarFast

Press ESC to close

‘युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है’ रांका-सौरभ की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने उठाई आवाज, CJP को मिला साथ

‘युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है’ रांका-सौरभ की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने उठाई आवाज, CJP को मिला साथ

Political News: कांग्रेस नेता और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराना कोई अपराध नहीं है और ऐसा करने के लिए युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है।

X पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, “जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में तिरंगा लहराना अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कार्य है। छात्र, युवा, पत्रकार, इंडिया ब्लॉक सभी के अलग-अलग झंडे हैं, लेकिन एक मकसद है। नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर को देश की जनता का बताते हुए गांधी ने आगे कहा कि जंतर-मंतर भारत की जनता का है। हम इसे वापस लेंगे।

राहुल गांधी की ये टिप्पणी तब आई जब जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर के पास एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने कहा कि कार्यकर्ता इस कार्रवाई से डरेंगे नहीं।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आशु और सौरभ को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना। हिम्मत दिखाओ पीएम मोदी। अगर आप असहमति को कुचलने पर इतने ही तुले हुए हैं, तो इन कायरतापूर्ण हथकंडों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाओ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 41 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीत पाई चुनाव, SIR को लेकर पूछे सवाल

Amit Shah Lashesh Out On Congress:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

DELHI NEWS: सौरव दास-रांका को तिहाड़ भेजने पर सवाल, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराना गुनाह था क्या?

DELHI NEWS: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी  के नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। जिसके बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की गलती क्या थी?  उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना गुनाह था क्या? वहीं, पुलिस ने पीस बॉन्ड भरवाकर अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast