DELHI NEWS: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। जिसके बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की गलती क्या थी? उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना गुनाह था क्या? वहीं, पुलिस ने पीस बॉन्ड भरवाकर अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया है।
सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट को साझा करते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि हम सबका मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो चुनावों में धांधली कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने में मदद कर रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप है और हमेशा रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारा और INDIA ब्लॉक का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है। जब उनसे पूछा गया कि क्या CJP एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर हो रही है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।