53 शादियां कर ये शख्स हुआ परेशान, अब कर रहा ये मांग

53 शादियां कर ये शख्स हुआ परेशान, अब कर रहा ये मांग

नई दिल्ली : लोग कहते है दुनिया गोल है। अब इसके पीछे के सच और झूठ का पता लगाना थोड़ा मुश्किल काम है पर, कहने और सोचने में क्या जाता है। ऐसी ही दुनिया में हजारों लोग कुछ न कुछ कहते और सुनते हैं। सवाल सिर्फ इतना है कि कितने लोग सही होते है और कितने गलत। इसी सही गलत के बीच आज हम आपको ऐसे इंसान से मिलवाएंगे जो शादियां करने के सारे रिकोर्ड पार कर चुका है।

बता दे, सऊदी अरब में एक शख्स ने 43 साल में 53 बार शादी करने का अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। शख्स ने इन शादियों के पीछे वहज बताते हुए कहा कि उसने ‘शांति और स्थायित्व‘ खोजने के लिए यह शादियां की। शादी करने के इस रिकॉर्ड के बाद अब 63 वर्ष में जब पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे की वजह जो बताई है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। शख्स का कहना है कि उसने यह शादियां उस लड़की की तलाश में की जो उसे खुश रख सके। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स का नाम अबु अबदुल्लाह है। अबु ने अपनी कहानी सुनाते हुए कहा है कि, ‘जब मैंने पहली शादी की तब मेरा दूसरी शादी करने का कोई प्लान नहीं था। उस वक्त मैं बहुत खुश था और हमें एक बच्चा भी हुआ था।’ इसके बाद शख्स ने 23 साल की उम्र में फिर से शादी करने का फैसला किया। क्योंकि वह अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियां झेल को नही झेल पा रहा था। शख्स ने कहा कि वह अपनी सभी पत्नियों के साथ ईमानदार रहने की कोशिश करता है।

अबु ने कहा कि उसके और उसकी पत्नियों के बीच कई समस्याएं आईं। यही कारण उसे बार-बार शादी करने के लिए उकसाता रहा है। उसने कहा, ‘मैंने बहुत लंबे वक्त में 53 महिलाओं से शादी की है, जब मैं केवल 20 साल का था तब मेरी पहली शादी हुई थी और मेरी पत्नी मुझसे 6 साल बड़ी थी।’ शख्स ने कहा कि ये शादियां उसने प्लान करके नहीं की है। अपनी पत्नियों से तंग आकर उसे हर बार यह फैसला मजबूरी में लेना पड़ा और अब मेंरी उम्र 63 साल हो गई है, इससे आगे मैं कोई भी शादी नहीं करना चहाता।

Leave a comment