Search KhabarFast

Press ESC to close

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, 10 दिसंबर को रिटायर होंगे शक्तिकांत दास

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, 10 दिसंबर को रिटायर होंगे शक्तिकांत दास

RBI New Governer: आरबीआई यानी रिजर्व बैक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे। उनका यह कार्यकाल अगले 3 साल के लिए निर्धारीत किया गया है। वह आरबीआई के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। बता दें कि 10 दिसंबर को आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज  के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र ने रिजर्व बैंक के डायरेक्टर के रुप में नामांकित कर दिया था। 
 
संजय मल्होत्रा के बारे में जाने?  
 
संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे। इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में अडिशनल सेक्रेटरी के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की है। वहीं उन्होने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स पूरा किया। बीते 30 सालों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं।     
 
पिछले 6 साल कर रहे हैं काम
 
बता दें कि, शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड और उसके बाद देश में पैदा हुई महंगाई की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में शानदार काम किया है। ऐसे में उनके कार्यकाल के एक्सटेंशन को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं होना काफी अहम माना जाता है।                                                                                   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PNG को लेकर आया सरकार का बड़ा आदेश, इन लोगों का रद्द हो सकता है एलपीजी कनेक्शन

PNG Connection:भारत सरकार ने देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर को लेकर एक बड़ा निर्देश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को कहना है कि LPG सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली नेचुरल गैस के इस्तेमाल को तेजी बढ़ावा दें। ताकि एलपीजी की सप्लाई को कम किया जा सके।

‘मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी…’, कंगना रनौत को लेकर योगगुरु रामदेव ने यूं दिया जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

Ramdev Comment on Kangana Ranaut: योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चल रही जुबानी जंग को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि वे मामले को बढ़ाना नहीं चाहते और आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Kal Ka Mausam: 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार समेत राज्यों का हाल

देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast