Search KhabarFast

Press ESC to close

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल... संभल में FIR दर्ज, फिल्म की रिलीज पर उठे सवाल

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल... संभल में FIR दर्ज, फिल्म की रिलीज पर उठे सवाल

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नाम की फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इस फिल्म को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शन, शिकायत और अब एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला बड़ा रूप ले चुका है। सवाल उठ रहा है कि क्या अब ये फिल्म रिलीज हो पाएगी? बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी यादव समुदाय की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी बात को लेकर समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म में उनकी बेटी और पूरे समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो उनकी पहचान और इतिहास के खिलाफ है।

चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ये मामला इतना बढ़ गया कि फिल्म से जुड़े चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के नाम शामिल हैं। शिकायत भकरौली गांव के निवासी अरविंद कुमार ने की। बुधवार, 18 फरवरी को वह दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ गुन्नौर तहसील के थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी।

प्रदर्शनकारियों ने रखी ये मांग

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि फिल्म की रिलीज तुरंत रोकी जाए। उनका कहना है कि यादव समाज हमेशा बहादुरी और ईमानदारी के लिए जाना जाता है, लेकिन फिल्म में उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि किसी भी समुदाय या धर्म के नाम का इस्तेमाल कर फिल्म बनाना उचित नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का भी हवाला दिया।

समुदाय ने दी चेतावनी

इसके अलावा, फिल्म में प्रगति तिवारी द्वारा यादव बेटी का किरदार निभाने पर भी आपत्ति जताई गई है। फिलहाल समुदाय बड़े स्तर पर आंदोलन नहीं कर रहा है, लेकिन चेतावनी दी गई है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज होगी या नहीं। कानूनी और सामाजिक स्थिति को देखते हुए फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इसी बीच ‘घूसखोर पंडित’ नाम की एक अन्य फिल्म भी ब्राह्मण समाज के विरोध का सामना कर रही है, जिससे माहौल और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में दी गुड न्यूज

Ranveer-Deepika Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारे और दिल छू लेने वाले अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी।

T-सीरीज फाउंडर गुलशन कुमार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र निधन

Darshan Kumar Passed Away: संगीत जगत इन दिनों दुखों में डूबा हुआ है। महज सात दिन पहले लेजेंडरी गायिका आशा भोसले (92) के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबोया था, उसी सदमे से उबरने का मौका भी नहीं मिला कि T-सीरीज परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। T-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में निधन हो गया।

दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर आई नन्ही खुशी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने दिया बेटी का हुआ जन्म

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शिवालिका ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें