ईद 2020 पर बड़ा धमाका करेगें सलमान

ईद 2020 पर बड़ा धमाका करेगें सलमान

सलमान खान ने कुछ दिनों पहले फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर ऐलान किया था की। उनकी ये फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है।

लेकिन इंशाअल्लाह के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अनबन के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दी। इसके बाद मीडिया में ये खबर जोरों पर चलने लगी कि ईद 2020 पर सलमान खान कौन सा बड़ा धमाका होगा। लेकिन अब खबर आई है ही सलमान भले ही ईद 2020 पर दर्शकों के सामने आएंगे लेकिन वो फिल्म 'राधे' नही होगी।लेकिन हां वो प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिखाई देंगे।

वैसे आपको बता दें, इस समय सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित भी किया जा रहा है। सलमान ने प्रभुदेवा के साथ 2009 साल में रिलीज हुई फिल्म वांटेड में भी साथ काम किया था। सलमान और प्रभुदेवा की दबंग 3 इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अहम किरदार में सलमान ने अलावा सोनाक्षी सिन्हा, साएई मांजरेकर, अरबाज खान और किच्छा सुदीप नजर आने वाले हैं।

Leave a comment