सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर हुई इतने लाख की चोरी,पकड़ा गया आरोपी

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर हुई इतने लाख की चोरी,पकड़ा गया आरोपी

Arpita Khan Robbery: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान का जश्न मना ही रहे थे कि उनके घर से एक बुरी खबर आ गई। दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर चोरी हो गई है। चोरी 5 लाख से ज्यादा की हुई है। अर्पिता खान के डायमंड इयररिंग्स घर से ही चोरी हो गए। जिसके बाद शक घर के एक नौकर पर ही जताया जा रहा था। इस बात की सूचना अर्पिता ने पुलिस को दी और लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि अर्पिता के इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। पुलिस ने शक जताते हुए नौकर से पूछताछ की है और जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि जूलरी उसी ने चुराई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नौकर को गिरफ्तार कर लिया और जूलरी भी बरामद कर ली हैं।

अर्पिता खान ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि संदीप उनके घर पर हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। वह ज्यादा समय से उनके घर पर नहीं था, सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। इसके साथ ही घर में वह 11 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा था। संदीप ने डायमंड इयररिंग्स चुराई और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया। जिसके बाद सभी का शक उसपर गया और बाद में जूलरी भी उसी के पास से बरामद की गई। उस पर 381 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।सोशल मीडिया पर ये खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि अर्पिता खान शर्मा मुंबई में अपने पति आयुष शर्मा के साथ रहती हैं। उन्हें दो बेटे भी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था। वह अपने घर पर गणेश जी को भी बिठाती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी।

Leave a comment