सलमान खान को फिर मिली बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, ट्रैफिक पुलिस के सामने रखी दो शर्तें

सलमान खान को फिर मिली बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, ट्रैफिक पुलिस के सामने रखी दो शर्तें

Salman Khan gets threat: अभिनेता सलमान खान को एकबार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को फोन के माध्यम से यह संदेश दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दिया गया है। फोन करने वाले ने सलमान खान को बिश्नोईयों के मंदिर जाकर माफी मांगने को कही है। साथ ही पांच करोड़ रुपए की भी डिमांड की है। हालांकि, इस धमकी के बाद मुबंई पुलिस ने फोन करने वाले का पता लगाने में जुट गई है। गौर करने वाली बात यह है कि बीते एक हफ्ते में सलमान खान को यह दूसरी बार धमकी मिली है। बता दें, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

“सलमान खान के पास दो रास्ते”

मुबंई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर बीती रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक संदेश आया। जिसमें लिखा था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर पांच करोड़ रुपये देने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है। हालांकि, यह धमकी किसने दी है, इसकी जांच मुबंई पुलिस कर रही है।  

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग पिछले कई सालों से सलमान खान के पीछे है। खुद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खुलेआम मारने की बात कही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई शूटर्स को भी मुबंई पुलिस ने सलमान खान के घर की रेकी करते हुए पकड़ा है। सलमान खान को ऐसे धमकी लगातार मिल रहे हैं। 30 अक्टूबर को भी मुबंई ट्रैफिक पुलिस को संदेश के भेज कर सलमान खान को धमकी दी गई थी। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि, बाद में इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग?

NCPनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे देश को दहला दिया था। इस हत्या के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ सामने आया। इसी गैंग से जुड़े लोगों ने पूरी प्लानिंग करके हत्या की थी। हालांकि, ये हत्या क्यों की गई थी, इसका पता अभी तक चल नहीं पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या सलमान खान को संदेश देने के लिए किया गया था।

Leave a comment