सलमान खान के घर पर गोलीबारी केस में नया मोड़, पांचवें आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद किया हैरान कर देने वाला खुलासा

सलमान खान के घर पर गोलीबारी केस में नया मोड़, पांचवें आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां एक तरफ अभिनेता के घर पर हाल ही में गोलीबारी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले पर पुलिस ने लगातार नजर बनाई हुई थी और छानबीन भी की जा रही थी। ऐसे में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पांचवा आरोपी हुआ गिरफ्तार

बता दें कि अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग की गई थी। अब तक पुलिस ने इस मामले में कई आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मामले की छानबीन कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस को इस मामले की जांच में आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये भी खबर सामने आ रही है कि आरोपी ने सलमान खान के घर के अलावा दो अन्य अभिनेताओं के घर के बाहर भी रेकी की थी।

लॉरेंस बिश्नोई को भेजा एक वीडियो

वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी मोहम्मद रफीक से पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। अब तक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने सलमान खान के घर की रेकी खी थी और उसी दौरान वीडियो भी शूट किया था। जिसके बाद में उसने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेज दिया था। इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि निशानेबाज, पाल और गुप्ता,गोलीबारी को अंजाम देने से घबरा रहे थे। बाद में बिश्नोई ने उन्हें आश्वस्त किया की ऐसा करके वे गैंग के विश्वासपात्र लोगों में शामिल हो जाएंगे। इसेक अलावा जिन दो एक्टर के घर रेकी की गई थी, पुलिस अब उस मामले की भी जांच कर रही है।

Leave a comment