एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही उमड़ा भाईजान का प्यार, देखते ही एक्टर ने किया ये काम

एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही उमड़ा भाईजान का प्यार,  देखते ही एक्टर ने किया ये काम

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस के दिलों पर राज करने वाले भाईजान आज 57साल के हो रहे हैं। एक्टर का बर्थडे खूब जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। इस बीच हाल ही में एक्टर की बर्थडे पार्टी में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पहुंची। अपने पुराने प्यार को देखते ही भाईजान ने जो किया, वो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जितना खास ये पल सलमान खान के लिए था, उतना ही फैंस के लिए भी ये मूमेंट बेहद खास है।

सलमान की पार्टी में दिखीं संगीता बिजलानी

बता दें कि सलमान खान ने अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान का पुराना प्यार संगीता बिजलानी भी नजर आईं। एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही सलमान खान ने उन्हें कसकर गले लगाया और फिर इसके बाद उनका माथा भी चूमा।

एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही उमड़ा भाईजान का प्यार

अब सलमान को संगीता को चूमने का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक वक्त पर डेटिंग की खबरों से सुर्खियां बटोरने वाले सलमान खान और संगीता बिजलानी को एक बार फिर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

Leave a comment