दबंग खान के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने अलग अंदाज में दी बधाई, इन सितारों की जमी महफिल

दबंग खान के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने अलग अंदाज में दी बधाई, इन सितारों की जमी महफिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 57वांजन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27दिसंबर 1967को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। सलमान खान आज किसी नाम के मोहताज नहीं है।जहां एक तरफ वह 30से अधिक साल तक इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं।वहीं दूसरी तरफ उनके पेशे के लिए कई पुरस्कार से उन्हें सम्मानित भी किया गया है।वह इन दिनों सलमान खान के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बारिश हो रही हैं।

बता दे कि सलमान खान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर ग्रैंड पार्टी रखी जिसमें एक्टर ने हाई सिक्योरिटी के साथ एंट्री ली थी। इसके अलावा सलमान मीडिया के सामने पोज देते हुए भी दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मुसलमान हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर अपना बर्थडे फार्महाउस में मनाते हैं लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन बहन अर्पिता खान के घर पर हुआ था। भाई जान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, पूजा हेगड़े समेत कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।

वही इस पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वायरल वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं शाहरूख खान ने गले लगाकर दबंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की तस्वीरें फ्रेंड्स को बेहद पसंद आ रहे हैं।

सलमान खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज फिल्म बीवी हो तो ऐसी में एक सहायक भूमिका के रूप में की थी। इसके बाद वह मैंने प्यार किया मैं अपने मुख्य भूमिका में नजर आए थे जिसे लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया गया था।

Leave a comment