Search KhabarFast

Press ESC to close

गौतम गंभीर की बड़ी सिफारिश, ये धुरंधर संभाल सकता है टीम इंडिया की कोचिंग

गौतम गंभीर की बड़ी सिफारिश, ये धुरंधर संभाल सकता है टीम इंडिया की कोचिंग

नई दिल्ली:  टीम इंडिया में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। क्रिकेट से जुड़ी एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम को जल्द ही एक स्पिन बॉलिंग कोच मिल सकता है। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को एक स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त करने की सिफारिश की है।

बीसीसीआई को स्पिन गेंदबाजी की भूमिका के लिए गौतम गंभीर ने पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले का नाम समाने रखा है। बीसीसीआई अगर बहुतुले के नाम पर मुहर लगा देती है तो पहली बार टीम इंडिया को स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच मिल जाएगा। इस समय टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मोर्केल मौजूद हैं। वहीं सितांशु कोटक बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन स्पिन गेंदबाजी के लिए कोई कोच नहीं है।

टीम इंडिया में गंभीर स्पिन को और मजबूत करना चाहते हैं। पिछले कुछ समय टीम इंडिया स्पिन विभाग का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जोकि टीम इंडिया के लिए एक गंभीर चिंता की बात है। एक दौर था जब टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाती थी, लेकिन कुछ सालों से स्पिन विभाग में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हुआ है। इस विभाग में काफी ज्यादा संघर्ष देखने को मिला है।

Also read: सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

साईराज बहुतुले का सफर

टीम इंडिया के लिए भारत के पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों खेले हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 39 रन बनाए और 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 2 विकेट और 23 रन दर्ज हैं। भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा और कोचिंग में भी उनका काफी ज्यादा नाम हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है।

विराट कोहली के करीबी दोस्त अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, युवराज सिंह ने भी जताया दुख

36 साल की उम्र में क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की खबर ने क्रिकेट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। अमनप्रीत गिल, विराट कोहली के करीबी दोस्तों में शामिल थे और उनके निधन से विराट पूरी तरह टूट गए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast