
Saif Ali Khan Attacker: बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास है। मुंबई पुलिस ने उसे आज यानी रविवार की सुबह महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया हुआ है।
मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी नाम अपनी असली पहचान छुपाने के लिए कई नाम बदलकर रह रहा था। जैसे मोहम्मद इलियास, विजय दास, बीजे और बिजॉय। पकड़े जाने के डर से आरोपी अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
बता दें, मुंबई पुलिस और और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान के बाद आरोपी मोहम्मद शहजाद को धर दबोचा है। मुख्य आरोपी की उम्र 30 साल है। और वह एक हाउसकीपिंग फर्म के लिए काम करता है। मुंबई बांद्रा पुलिस ने उसे हीरानंदानी एस्टेट के पास एक निर्माण स्थल पर ट्रैक किया। जहां वह घनी झाड़ियों में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी देर तक तलाश किया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास ने अपना जुर्म कबूल लिया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। साथ ही अदालत से हिरासत की मांग करेगी।
क्या है आरोपी का बांग्लादेशी कनेक्शन?
जानकारी के अनुसार, आरोपी शहजाद पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। हमलावर बेहद ही शातिर था। था। वह बार-बार अपना नाम बदला कर रह रहा था। सबसे पहले उसने अपना झूठा नाम विजय दास बताया था। मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम मोहम्मद शहजाद है। वह विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई अन्य नामों का इस्तेमाल कर रहा था।
Leave a comment