Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप डील पर विवाद, सोमानी ग्रुप ने उठाए सवाल

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप डील पर विवाद, सोमानी ग्रुप ने उठाए सवाल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। हाल ही में यह खबर आई थी कि मित्तल फैमिली और अदार पूनावला ने करीब 15,660 करोड़ रुपये में इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की डील की है। लेकिन अब इस पूरे सौदे पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, काल सोमानी के नेतृत्व वाला एक कंसोर्टियम इस डील से खुश नहीं है और अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। यह ग्रुप पहले राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

सोमानी ग्रुप ने किया दावा

सोमानी ग्रुप का दावा है कि वे डील को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उनका कहना है कि पिछले 10 दिनों से वे भुगतान और बाकी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए तैयार बैठे थे। लेकिन उनके अनुसार, जानबूझकर देरी की गई और साथ ही दूसरी पार्टी से भी बातचीत चलती रही। कंसोर्टियम ने यह भी कहा कि उन्होंने टीम से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर सवाल उठाए थे। इनमें बकाया भुगतान, कानूनी मामलों और भविष्य की मैनेजमेंट व्यवस्था जैसे विषय शामिल थे। इन सवालों के सही जवाब नहीं मिलने से दोनों पक्षों के बीच भरोसा कम हो गया।

क्या है डील टूटने की वजह?

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि डील टूटने की एक बड़ी वजह टीम के भविष्य के मैनेजमेंट को लेकर मतभेद थे। खासकर मनोज बडाले की भूमिका को लेकर सहमति नहीं बन पाई। मौजूदा डील में उन्हें अहम भूमिका दी जा रही है, जबकि सोमानी ग्रुप उनकी भूमिका सीमित करना चाहता था। फिलहाल मित्तल फैमिली और अदार पूनावाला के साथ हुई डील आगे बढ़ रही है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी

इस डील में मित्तल परिवार करीब 75% हिस्सेदारी लेगा, जबकि पूनावाला के पास लगभग 18% हिस्सेदारी होगी। बाकी हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी। हालांकि, यह डील अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हुई है। इसे भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड, कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी मिलनी बाकी है। अगर सोमानी ग्रुप कानूनी कार्रवाई करता है, तो इस डील में और देरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले समय में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

Also read: IPL इतिहास में 200 विकेट, सुनील नरेन को शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला संदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हरा दिया। साथ सीरीजी में 2-0 की बढ़त भी बना ली।

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने तिलक वर्मा से क्या कहा? दूसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेलकर खोला राज

IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो उपकप्तान तिलक वर्मा

6 मैच बाद टीम में वापसी, फिर भी फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी; 8 गेंदों में 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryvanshi Out Early: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मिले मौके का वह फायदा नहीं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast