
Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। पिछले एक साल से दोनों देशों में भयंकर तबाही का मंजर देखने को मिला है। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के आर्म्स डिपो पर हवाई हमला कर 500 मिलियन के गोला-बारूद तबाह कर दिए गए है। इस हमले से यूक्रेन को गोला-बारूद की बहुत बड़ी हानी हुई है।
दरअसल, रूस ने यह हमला यूक्रेन के खमेलनित्सकी में मौजुद आर्म्स डिपो पर किया है। इस दौरान रूस ने यूकरेन पर दो बार हमला किया। इस से पहले यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ड्रोन हमला कर मारने की कोशिश की थी। जिसके बाद रूस और गुस्से में आ गया है। जिसके कारण दोनो देशों में तनाव और बढ़ गया है। जैसे-जैसे समय बित रहा है यह युद्ध और खतरनाक रूप लेता जा रहा है।
आपको बता दें कि,24 फरवरी 2022 को आरंभ हुआ ये युद्ध खतम होनो का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दोनो ही देशों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान-माल का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इस युद्ध के निरंतर चलने से द्वितीय विश्व युद्ध के होने का खतरा और प्रबल होता जा रहा है। लेकिन दोनों देशों में से कोई भी इस पर विराम लगाने को राजी नहीं है।
आर्म्स डिपो पर हमले के बाद धुएं का गुबार
रूस की ओर से यूक्रेन के आर्म्स डिपो पर हमला करने के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि, गोल-बारूद के विस्फोट कि अवाजें काफी दूर तक सुनाई दे रही थी। वहीं देखते ही देखते चंद सेकेंडों में हमले के बाद घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि, धुआं काफी दूर से नजर आ रहा था।
Leave a comment