सौतेली बेटी पर रुपाली गांगुली ने किया केस, एक्ट्रेस के समर्थन में उतरे"अनुपमा"के प्रोड्यूसर राजन शाही

सौतेली बेटी पर रुपाली गांगुली ने किया केस, एक्ट्रेस के समर्थन में उतरे

Rupali Ganguly And Step Daughter Conflict: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा शो की नहीं हो रही है। इस बार मामला पारिवारिक विवाद का है। बता दें कि रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा के बीच अनबन हो गई है। यहां तक रुपाली गांगुली ने ईशा पर मानहानी का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।

ईशा ने लगाए थे आरोप        

बता दें कि रुपाली गांगुली की दो शादियां हुई हैं। पहले शादी उनकी अश्विन से हुई थी। हालांकि, अश्विन पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी उन्होंने रुपाली से शादी की। वहीं, अश्विन की पहली पत्नी से दो बेटियां थीं। जिसमें से एक नाम ईशा है। वहीं,ईशा ने रुपाली पर गंभीर आरोप लगाए थे। ईशा ने कहा था कि रुपाली ये जानती थीं कि उनके पिता शादीशुदा हैं। फिर भी उन्होंने उनके साथ संबंध रखा। ईशा ने कहा कि रुपाली मुझे और मेरी को मारने की धमकी दक दी थीं। इसके जवाब में रुपाली गांगुली ने ईशा पर 50 करोड़ रुपए की मानहानी का केस कर दिया है।   

रुपाली के सपोर्ट में आए राजन शाही

रुपाली गांगुली के जीवन में चल रही उथल-पुथल के बीच "अनुपमा" के प्रोड्यूसर राजन शाही उनके सपोर्ट में आए हैं। राजन शाही ने एक्ट्रेस के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने रुपाली की लगन और मेहनत की जमकर तारीफ भी की है। उनका कहना है कि ‘आपकी कड़ी मेहनत ही सभी सवालों का जवाब है। 

कैप्शन में राजन शाही ने कैप्शन में लिखा कि रुपाली आप हम सभी को प्रेरित करती हैं। हर दिन हर पल शाही प्रोडक्शंस के लिए आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी, निष्ठा और विनम्रता है। उन्होंने कहा कि अनुपमा तुमने इतिहास रच दिया है। एक बेंचमार्क और मील का पत्थर, बहुत कम लोग ही यहां तक पहुंच पाते हैं। 

Leave a comment