IB Alert: RSS प्रमुख मोहन भागवत को ASL की सुरक्षा दी गई, IB ने खतरे को लेकर किया है अलर्ट

IB Alert: RSS प्रमुख मोहन भागवत को ASL की सुरक्षा दी गई, IB ने खतरे को लेकर किया है अलर्ट

Mohan Bhagwat Security Upgrade: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को गृह मंत्रालय ने अपग्रेड किया है। अब उनकी सुरक्षा एडवांस सिक्योरिटी लाइजन स्तर की होगी। इससे पहले उन्हें Z Plus श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। खुफिया एजेंसी IB की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, IBने मोहन भागवत के ऊपर हमले की आशंका जताई थी। जिसके बाद उनके सुरक्षा को बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में मोहन भागवत की सुरक्षा में 58 CISF के जवान शामिल थे। अब जब ASLकी सुरक्षा मोहन भागवत को दी जाएगी तो उनके सुरक्षा चक्र को और मजबूत कर दिया जाएगा। देश में ASLकी सुरक्षा बहुत कम लोगों को दी गई है।

मोहन भागवत की जान को है खतरा

खुफिया एजेंसी IB ने हाल ही में गृह मंत्रालय के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत के ऊपर हमले होने की आशंका जताई थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत को ASLस्तर की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले संघ प्रमुख को Z Plus सुरक्षा दी गई थी।

बता दें, Z Plusसुरक्षा देश के चंद वीआईपी को दी गई है। इस कैटेगरी में 36 सुरक्षाकर्मी दी जाती है, जिसमें 10 NSGके जवान शामिल होते हैं। साथ ही इस कमांडोज के पास अत्याधुनिक हथियार भी होते हैं। Z Plusसुरक्षा में लगे जवानों के पास लेटेस्ट गैजेट्स औऱ अन्य प्रकार के आधुनिक यंत्र होते हैं। इस सुरक्षा कैटेगरी में पहला स्तर NSGके जवानों की होती है। दूसरे स्तर पर SPGके अधिकारी होते हैं। इसके अलावा ITBP और CRPFके जवान में सुरक्षा घेरे में होते हैं।

ASL सुरक्षा कैटेरगी क्या होती है?

 मोहन भावत को ASLकैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस प्रकार की सुरक्षा देश में बहुत कम लोगों को दी गई है। अब मोहन भागवत जहां कहीं भी जाने वाले होंगे, उससे पहले एक टीम वहां पहले जाकर सुरक्षा सुढृढ़ करगी। साथ ही उनके आने की जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को दी जाएगी। ASLकैटेगरी में कई स्तर की सुरक्षा घेरा होता है। साथ ही अगर मोहन भागवत को चॉपर से यात्रा करना होगा, तो इके लिए वो समान्य चॉपर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उन्हें केवल विशेष रुप से निर्मित चॉपर में ही यात्रा की इजाजत होगी। इसके साथ ही कई अन्य प्रकार के प्रोटोकॉल को भी फॉलो करना होगा।

Leave a comment