Royal Enfield Upcoming Bike:रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब अपनी मोटरसाइकिलों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रॉयल एनफील्ड 250cc सेगमेंट में नई बाइक लाने की योजना बना रही है। यह बाइक कंपनी की मौजूदा Hunter 350 से नीचे पोजिशन की जा सकती है। ऐसे में ग्राहकों को कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की पहचान और क्लासिक स्टाइल वाली मोटरसाइकिल मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई बाइक को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
रॉयल एनफील्ड फिलहाल भारतीय बाजार में 350cc से लेकर 650cc तक की मोटरसाइकिलें बेचती है। कंपनी की सबसे किफायती बाइक Hunter 350 है। अब कंपनी 250cc इंजन वाली नई मोटरसाइकिल रेंज पर काम कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को आकर्षित करना है, जो Hero और Bajaj जैसी कंपनियों की कम्यूटर बाइक से अपग्रेड होकर प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं।
1.30 लाख रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत
रॉयल एनफील्ड की आने वाली 250cc बाइक की कीमत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी की मौजूदा Hunter 350 से सस्ती होगी। फिलहाल ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। कीमत, माइलेज, इंजन और लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद ही इस बाइक की असली तस्वीर साफ होगी।
कैसा होगा इंजन और डिजाइन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल एनफील्ड नई 250cc मोटरसाइकिल के लिए अलग प्लेटफॉर्म तैयार कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में CFMoto के साथ 250cc हाइब्रिड इंजन विकसित करने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, इंजन की तकनीक को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Also read: PM Modi in FICCI: 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा