BB 16: ग्रैंड फिनाले से पहले घर में रोहित शेट्टी की एंट्री, 'KHATRON KE KHILADI 13' के लिए इन सदस्यों को चुना

BB 16: ग्रैंड फिनाले से पहले घर में रोहित शेट्टी की एंट्री, 'KHATRON KE KHILADI 13' के लिए इन सदस्यों को चुना

This members were selected for Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले के लिए केवल एक ही दिन बचा है। 12 फरवरी को शो का विनर दुनिया के सामने होगा। शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, उसके बारे में तो एक दिन के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इस शो में जिन भी सदस्यों का सफर खत्म हुआ है उनमें से किसी को टीवी शो के लिए ऑफऱ मिला है तो किसी को फिल्म में डब्यू करने का मौका मिलेगा। इस दौरान शो में एक सदस्य के हाथ खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

फैंस के लिए गुड न्यूज

दरअसल शो के शुरूआत से ही शिव ठाकरे को फैंस द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। शायद यहीं वजह है कि शिव आखिरी वीक तक शो में मौजदू है, लेकिन शिव इस शो की ट्रॉफी जीतेगा इसके बारे मे तो कुछ कह सकते है, लेकिन शिव को खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने का मौका मिला है। शो के खत्म होने के बाद शिव ठाकरे रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकते हैं।

ग्रैंड फिनाले से पहले इस एक्टर की शो में एंट्री

बता दें कि शो के आखिरी वीक और ग्रैंड फिनाले से पहले रोहित शेट्टी बिग बॉस हाउस में आकर सभी सदस्यों खतरनाक टास्क कराते दिखे। वहीं रोहित का टास्कों का मकशद खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंटेस्टेंट चुनना है। बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है। रोहित शेट्टी शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, प्रियंका चौधरी और शालीन भनोट को एक टास्क देते दिखते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि आप में से किसी एक को खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा।

खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए इस सदस्यों को चुना

वहीं रोहित शेट्टी ने बिग बॉस फाइनलिस्ट को एक से बढ़ कर एक मुश्किल टास्क दिए। इसके बाद उन्होंने शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी के लिए सेलेक्ट किया। शिव के अलावा खतरों के खिलाड़ी के लिए अर्चना गौतम का नाम भी सामने आ रहा है। ग्रैंड फिनाले पर रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कंटेस्टेंट का नाम अनाउंस करने वाले हैं।

Leave a comment