Search KhabarFast

Press ESC to close

Sharmaji Namkeen: ज़िंदगी मीठी या तिखी नहीं नमकीन होनी चाहिए, ऋषि कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म में युवाओं को दिया संदेश

Sharmaji Namkeen: ज़िंदगी मीठी या तिखी नहीं नमकीन होनी चाहिए, ऋषि कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म में युवाओं को दिया संदेश

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को अभी तक उनके फैन्स भूला नहीं पाए हैं। ऋषि की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' है। जिसकी शूटिंग वह अपनी बीमारी के चलते पूरी नहीं कर सके थे। इसके बाद उनके किरदार की बची हुई शूटिंग परेश रावल ने पूरी की है। हितेश भाटिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जूही चावला, सुहैल नय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ऋषि कपूर ने अपनी इस फिल्म से हिंदी सिनेमा को इतराना सिखाया है। ऋषि कपूर की फिल्मों का अपना एक अलग अंदाज रहा है। उनकी मुस्कान के करोड़ों लोग दीवाने रहे हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे कलाकार रहे जो अपने चाहने वालों से बातों को सुन्ने और समझने लिए हर समय उपलब्ध रहते थे। रणबीर कपूर भले अपने पिता की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ के प्रचार के लिए सिर्फ अंग्रेजी न्यूज चैनलों से ही बातें करने की शर्त रखते हों, लेकिन ऋषि कपूर ने हमेशा रणबीर का नादानियों को माफ किया और जरूरत पड़ने पर उनकी तरफ से हिंदी मीडिया से माफी भी मांगी। ‘शर्माजी नमकीन’ कहानी है एक ऐसे सेवानिवृत्त इंसान की जो अब भी खुद को रिटायर नहीं मानता। उसका जिंदगी जीने का अपना एक स्वाद है। वह सादी दाल जैसी जिंदगी नहीं जीना चाहता।

इस फिल्म को 31 मार्च से ऐमजॉन प्राइम वीडियो वर्ल्ड वाइड पर रिलीज किया जाएगा। ‘शर्माजी नमकीन’ ऐसी पहली हिंदी फिल्म है, जिसमें दो दिग्गज ऐक्टर ऋषि कपूर और परेश रावल, एक साथ एक ही किरदार निभाते नजर आएंगे। सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानी ‘शर्माजी नमकीन’ एक ऐसे रिटायर हुए व्यक्ति की कहानी है, जो एक महिला के किटी सर्कल में शामिल होने के बाद कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है। फिल्म देखते समय आपको ऋषि कपूर की पिछली फिल्मों ‘राजमा चावल’ और ‘दो दूनी चार’ की याद आती रहती है, लेकिन इस फिल्म में ऋषि कपूर का कैमरे के सामने आखिरी अभिनय है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast