Search KhabarFast

Press ESC to close

ऋषभ पंत की टिप्पणी से मचा बवाल! जानबूझ कर कही या​​ फिर उनके मुंह से निकल गई ऐसी बात?

ऋषभ पंत की टिप्पणी से मचा बवाल! जानबूझ कर कही या​​ फिर उनके मुंह से निकल गई ऐसी बात?

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंटस के लिए प्लेऑफ का रास्ता बंद हो चुका है। अब लखनऊ की टीम अपना आखिरी मैच जीतकर सम्मान के साथ विदा होना चाहेगी। आईपीएल शुरू होने से पहले पंत ने जो ख्वाब देखे थे, वह चकनाचूर हो गया है। अब इस सीजन की दुर्गति को भुलाकर आने वाले सीजन पर विचार करना होगा।

वहीं, मंगलवार यानी 29 मई को लखनऊ और राजस्थान के बीच मैच खेला गया। 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है। मंगलवार को खेले गए इस मैच में लखनऊ के कप्तान के एक बयान ने तहलका मचा दिया है।

ऋषभ पंत की विवादित टिप्पणी

दरअसल लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 19 मई को राजस्थान के खिलाफ नहीं खेल रहे थे। उनको लेकर जब मैच के बाद पंत से सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि अनुभव ऐसी चीज है, जिसकी कमी हमेशा आपको खलेगी, चाहे चीजें अच्छी हों या बुरी। ऋपभ पंत ने कहा कि अनुभव रातों-रात नहीं आता है, लोगों को वहां तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। इसके बाद पंत ने कहा कि हम जानते हैं कि यह जीत सकते हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा जीसे आप वीडियो में सुन सकते हैं।  

Also read: श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; जानें किसे मिली कप्तानी

 
ऋषभ से छीन गई उपकप्तानी

बता दें कि मंगलवार यानी 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। उनको टेस्ट टीम में जगह दी गई है लेकिन, उपकप्तानी से हटा दिया गया है। ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल का उपकप्तान बनाया गया है। अब सवाल उठता है कि कहीं ऋषभ पंत ने उपकप्तानी छीन जाने की वजह से गुस्से में ऐसी टिप्पणी तो नहीं की? हालांकि, इस बात को दावे के साथ नहीं कहा जाता है। हालांकि, विवादित टिप्पणी पर अभी तक ऋषभ पंत का कोई बयान नहीं आया है।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अफगानिस्तान सीरीज से शुरू होगी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुट गया है। हालांकि टूर्नामेंट में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन बीसीसीआई अभी से टीम का ब्लूप्रिंट तैयार करने की योजना बना रहा है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने के संकेत दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast