France G-7 Summit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात एक बार फिर हो सकती है। मुलाकात की कड़ी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बनने वाले हैं। जिन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए दोनों नेताओं को न्योता भेजा है। बताया जा रहा है कि समिट में शामिल होने के लिए दोनों नेता फ्रांस जा सकते हैं।
बता दें कि इस फ्रांस जून में जी-7 शिखर समिट का आयोजन होने वाला है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को न्योता भेजा है। हालांकि, ये देखने वाली बात होगी की दोनों नेताओं की मुलाकात होती है या नहीं।
पिछले साल हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकात
बता दें कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले साल 13 फरवरी को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई थी। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों नेताओं की फ्रांस में मुलाकात हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप का इरादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार और अपराध से निपटने जैसे मुद्दों पर केंद्रित करने का है। खास बात यह है कि यह शिखर सम्मेलन डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद शुरू होगा। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि इस बैठक में किसी औपचारिक हस्ताक्षरित समझौता होने की आशंका कम है।
Also read: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूलों की समस्याएं सुनीं, स्कूलों की चुनौतियों पर किया मंथन
पीएम जा सकते हैं फ्रांस
बता दें कि फ्रांस में होने वाली जी-7 समिट में पीएम मोदी के शामिल होने की पुष्टी इस साल मार्च की शुरुआत में हो गई थी। इसकी जानकारी फ्रांसीसी दूतावास ने दी थी। इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी को भारत की यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को जी-7 समिट के लिए फ्रांस आने का न्योता दिया था। इस साल का G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक फ्रेंच आल्प्स में स्थित एवियन-लेस-बैंस में आयोजित किया जाएगा।