Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Para Games 2026: हनी ने आखिरी थ्रो में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: हनी ने आखिरी थ्रो में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा-एथलीट लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी हनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर दूर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हनी ने अपने आखिरी प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। उनके इस प्रदर्शन से भारत के पदकों की संख्या में एक और गोल्ड जुड़ गया।

जापान के ऐची-नागोया में जारी इस प्रतियोगिता में हनी ने इससे पहले पुरुषों की F37 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 57.04 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता था। अब जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीतकर उन्होंने भारतीय दल की उपलब्धियों में एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया है।

संदीप ने भी विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

शुक्रवार को भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि पैरा-एथलीट संदीप ने हासिल की। उन्होंने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड बनाया। संदीप ने सऊदी अरब के नूर अलसाना के नाम दर्ज पिछले T44 विश्व रिकॉर्ड को आधे सेकंड से अधिक के अंतर से पीछे छोड़ा। इसी स्पर्धा में भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में भी अपनी ताकत दिखाई।

बैडमिंटन में नितेश और नवीन ने दिलाए गोल्ड

पैरा-बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में नितेश कुमार ने हमवतन प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद भगत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, पुरुषों के सिंगल्स SL4 फाइनल में नवीन शिवकुमार ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को सीधे गेम में 21-9, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ नवीन ने भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया।

पैरा-आर्चरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी का कमाल

पैरा-आर्चरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने पुरुषों की रिकर्व डबल्स स्पर्धा में चीन को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और गोल्ड दिलाया।

भारत ने कई स्पर्धाओं में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज

पांचवें दिन भारत को कई अन्य स्पर्धाओं में भी पदक मिले। महिला सिंगल्स SU5 बैडमिंटन में थुलसिमथी मुरुगेसन, महिला सिंगल्स SH6 में नित्या श्री सुमति सिवन, पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में प्रमोद बिजारनिया और महिलाओं की लॉन्ग जंप T47 में निमिषा सुरेश ने रजत पदक जीते।

महिलाओं की रिकर्व डबल्स स्पर्धा में पूजा जत्यान और भावना चौधरी की जोड़ी ने भी सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं, पुरुषों की क्लास MD4 पैरा टेबल टेनिस डबल्स स्पर्धा में जेहान मदान और शुभम वाधवा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Para Games 2026: नितेश कुमार ने रचा इतिहास, फाइनल में प्रमोद भगत को हराकर जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में हमवतन और पूर्व पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में नितेश ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज की। वहीं, प्रमोद भगत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस तरह भारत ने SL3 कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम किए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। बता दें की यह मुकाबला हेगले ओवल में आयोजित किया गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast