Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन

IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। किशन को सीरीज के पहले T20I के दौरान दाएं पैर के एडिक्टर मसल में हल्की चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस और रिकवरी पर नजर रख रही है।

ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। हालांकि, वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट होने से पहले केवल एक रन बना पाए। BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट साझा करते हुए बताया कि किशन दाएं एडिक्टर मसल में लो-ग्रेड स्ट्रेन के कारण दूसरे T20I के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रखेगी।

बैटिंग कोच ने पहले ही दिए थे संकेत

दूसरे T20I से पहले भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी ईशान किशन के खेलने को लेकर आशंका जताई थी। उन्होंने बताया था कि किशन को ग्रोइन में हल्की परेशानी है और अगले मैच में उनके खेलने की संभावना कम है। अब BCCI ने उनके दूसरे मुकाबले से बाहर होने की पुष्टि कर दी है।

ईशान किशन ने भारत के लिए अब तक 67 T20I मैचों में 31.03 की औसत और 148.55 के स्ट्राइक रेट से 1,955 रन बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की ODI सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, उनकी चोट के कारण ODI सीरीज में उपलब्धता को लेकर इस अपडेट में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

पहले मैच में भारत ने दर्ज की थी शानदार जीत

भारत ने पहले T20I में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Para Games 2026: हनी ने आखिरी थ्रो में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा-एथलीट लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी हनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर दूर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हनी ने अपने आखिरी प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। उनके इस प्रदर्शन से भारत के पदकों की संख्या में एक और गोल्ड जुड़ गया।

Asian Para Games 2026: नितेश कुमार ने रचा इतिहास, फाइनल में प्रमोद भगत को हराकर जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में हमवतन और पूर्व पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में नितेश ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज की। वहीं, प्रमोद भगत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस तरह भारत ने SL3 कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast