
नई दिल्ली: ऋषभ पंत अपनी जिंदगी के सबसे गंभीर दिनों से गुजर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर का गाड़ी से खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि अब वह खतरे से बाहर है। जहां एक तरफ जहां एक तरफ क्रिकेटर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनका हालचाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें अनुपम खेर और अनिल कपूर भी शामिल है।
बता दे कि ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर ने कहा है कि जैसे ही हमें पता चला कि ऋषभ हॉस्पिटल में है, तो हम उन्हें यहां देखने आए। उनकी माता जी से मिले। अब पहले से बेहतर हालत में है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पूरे हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ है और वह जल्द ही ठीक हो कर वापस घर आ जाएंगे। नहीं अनिल कपूर का कहना है कि वह अब ठीक है। वह जल्द ही अपने पैरों पर घर लौट आएंगे। इसके अलावा अनिल कपूर बताते हैं कि हमने उन्हें थोड़ा बहुत हंसाने की कोशिश की। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि दोस्त की तौर पर उनसे मिलने गए थे। इसके अलावा दोनों सेलेब्स ने अस्पताल के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए उनसे मुलाकात की है।
वही ऋषभ पंत से मिलने के बाद और उनका हाल देखने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए। दोनों सेलिब्रिटी का कहना था कि इंडियन क्रिकेटर जल्द ही ठीक हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक नए साल की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। जहां बीच में है उनका एक्सीडेंट हो गया था।
Leave a comment