Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कल 12 अगस्त बुधवार को लगने जा रहा है। ये ग्रहण सावन महीने की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा और अपनी परछाई से सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा। जिसका समापन देर रात 01:28 मिनट पर होगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 2 मिनट 18 सेकंड रहेगी। तो चलिए जानते है क्या भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं?
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
बता दें, 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस बार ग्रहण मुख्य रूप से कनाडा, रूस, उत्तर पश्चिम अफ्रीका, आर्कटिक उत्तरी स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। मालूम हो कि जब चंद्रमा अंतरिक्ष में चक्कर लगाते समय पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब उस समय सूर्य की रौशनी पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती. जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
Also read: Horoscope Today 11 August 2026 Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान; पढ़ें पूरा भविष्यफल
सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
- पितरों को याद करें और उनके नाम से दान करें।
- भगवान का ध्यान करें और मंत्र जाप भी करें।
सूर्य ग्रहण के दिन क्या न करें?
- नंगी आंखों से सूर्य को न देखें।
- नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
- गुस्सा, झगड़ा करने से बचें।
- कोई भी नया शुभ काम शुरु न करें।