Himachal News: हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश से लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 259 सड़कें बंद हैं और 255 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो चुके हैं।
मानसून की स्थिति पर एसईओसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क बंद होने के मामले में मंडी सबसे अधिक प्रभावित रहा है, जहां 88 सड़कों पर संचालन बंद है। इसके बाद कुल्लू में 39 और शिमला में 13 सड़कें प्रभावित है। मानसून से जुड़ी कुल आपदा रिपोर्ट में मृतकों की कुल संख्या 155 हो गई है। इसमें आपदा से जुड़ी 68 मौतें और सड़क दुर्घटनाओं में हुई 87 लोगों की मौत हुई है।
आपदा के कारण कई मौतें
मंडी में आपदा से जुड़ी सबसे अधिक 14 लोगों की जान गई है। इसके बाद कांगड़ा में 11, चंबा और शिमला में नौ-नौ और कुल्लू में मौतें हुई है।आपदा से जुड़ी 68 मौतें भूस्खलन, पेड़ और पत्थर गिरने, डूबने, अचानक बाढ़ आने और आग लगने जैसी घटनाओं के कारण हुईं।
कई मकान हुए क्षतिग्रस्त
भारी बारिश के कारण रिहायशी और कमर्शियल इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई है। कुल 213 घर पूरी तरह और 620 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 256 कच्ची-पक्की झोपड़ियां और 22 दुकानें भी चपेट में आई है। आपदा से जुड़ी घटनाओं में राज्य भर में 200 जानवरों की जान गई है और 160 पशु-बाड़ों को नुकसान पहुंचा।
राहत-बचाव कार्य जारी
वहीं, स्थानीय प्रशासन की टीमें और इमरजेंसी सेवाएं बंद सड़कों को खोलने, बिजली सप्लाई बहाल करने और पीने के पानी के इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित सब-डिविजन में मुख्य सड़कों और ज़रूरी जन-सुविधाओं की बहाली के काम को तेजी से किया जा रहा है।
Also read: Himachal News: मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने शिमला पहुंचे पर्यटक, मौसम बना आकर्षण का केंद्र