Search KhabarFast

Press ESC to close

Mayawati:छात्र प्रदर्शन के बीच मायावती की GenZ से बड़ी अपील, किस षडयंत्र से दूर रहने की दीं सलाह

Mayawati:छात्र प्रदर्शन के बीच मायावती की GenZ से बड़ी अपील, किस षडयंत्र से दूर रहने की दीं सलाह

Mayawati Appeals Genz: छात्र प्रदर्शन के बीच मायावती ने Geng से बड़ी अपील की है। उन्होंने मंगलवार यानी 11 अगस्त को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि Geng को विपक्ष के कथित षडयंत्र से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा युवा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।

मायावती ने कहा कि कि छात्र अभी बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार के दौरान छात्रों को निराश नहीं होने दिया गया। मायावती न कहा कि सरकार पब्लिक सेक्टर को कमजोर कर रही है। गरीब और बेरोजगार लोग लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।

निजी क्षेत्र में मिले आरक्षण

बीएसपी प्रमुख ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी पार्टी ने कभी जातिवादी और पूंजीवादी के आधार पर सरकार नहीं चलाई। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने हमेशा सर्वजन हिताय के सिद्धांथ पर सरकार चलाई। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण अब न के बराबर रह गया है। इसके बावजूद आरएसएस के लोग आरक्षण को निष्प्रभावी करने की कोशिश कर रहे हैं। मायावति ने कहा कि सरकारी नौकरी में मिलने वाला आरक्षण अब निजी क्षेत्रों में दिया जाना चाहिए।

विधानसभा चुनाव पर मायावती ने क्या कहा

मायावती ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों से बीएसपी को समर्थन देने की अपील की। मायावती ने देश औक जनहित में समय की मांग बताया। मायावती ने कहा कि बीएसपी को मजबूत करने से सर्वसमाज के लोगों के हितों की रक्षा हो सकेगी और छात्र, आदिवासी, पिछड़े, मुस्लिम, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और अल्पसंख्यक समेत समाज के सभी वर्ग खुशहाल जिंदगी बिता सकेंगे।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भूपिंदर सिंह हुड्डा का सरकार पर हमला, HKRN से लेकर कानून व्यवस्था और खाद संकट तक उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि एक दिन पहले हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएगा।

Himachal News: हिमाचल में मौत बनकर आई बारिश!, अब तक 155 लोगों की जीवन लीला हुई समाप्त

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश से लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 259 सड़कें बंद हैं और 255 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast